फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली, नाला व बीपीएल कार्ड की पहुंचीं शिकायतें

Tue, 26 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। समाधान शिविर में एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में पाबनी कलां निवासी दलविंद्र सिंह ने बिजली बिल में त्रुटि ठीक करवाने की मांग रखी। वहीं, गांव नगला निवासी नाजिम ने तालाब के पास टूटे बिजली के खंभे को बदलवाने की शिकायत दी। व्यासपुर निवासी ज्ञानचंद सैनी ने छछरौली मोड़ पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण करवाने की मांग उठाई। इसके अलावा मारवा खुर्द निवासी केला देवी ने फैमिली आईडी में आय सही कर बीपीएल कार्ड बनवाने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

शिविर एसडीएम कार्यालय में लगा। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा करना है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है और समाधान शिविर इस दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार साढौरा कुलदीप सिंह, अधीक्षक राजस्व हिमांशु गौड़, पशुपालन एवं डेयरी विभाग से सौरभ सिंगला, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से जेई राजवीर, बिजली निगम से राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें