फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्क्रीनिंग प्लांट से लाखों की मशीनरी व सामान चोरी

Thu, 07 May 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव मंडौली गगड़ स्थित एएस इंटरप्राइजिज के स्क्रीनिंग प्लांट से लाखों रुपये की मशीनरी, ऑफिस सामान और अन्य सामग्री चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करनाल जिले के गांव रायपुर जटान निवासी आशीष पानू ने बताया कि वह पेशे से सिविल इंजीनियर है और पानू इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर है। उसने वर्ष 2020 में यह प्लांट खरीदा था, जिसे कोरोना काल में 2021 में बंद कर दिया गया था। उस समय प्लांट पर करीब 50 लाख रुपये की मशीनरी और करीब दस लाख रुपये का अन्य सामान मौजूद था। हाल ही में उसे सूचना मिली कि प्लांट का सारा सामान चोरी हो चुका है। मौके पर जाकर जांच करने पर आरोप सही पाया गया। जांच के दौरान उसे पता चला कि गांव मंडौली गगड़ निवासी नवाब सिंह ने जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से सामान चोरी किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। बूड़िया थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें