फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेक्टर में खुले शराब ठेके के खिलाफ दी शिकायत

Tue, 25 Jun 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सेक्टर-18 के टाउन पार्क चौक पर शराब का ठेका खुलने के लोगों ने विरोध किया है। इसी कड़ी मेें लोग डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे। लोगों को ठेका हटाने की मांग की है।
सेक्टर-18 निवासी योगेश त्यागी ने बताया कि टाउन पार्क चौक पर खुर्दा खोलने से वहां मांस, मछली की दुकान भी खुल गई हैं। जिसके चलते लोगों का पार्क में घूमना मुश्किल हो गया है। वहीं बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं का निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि यह मांग पहले भी सेक्टर-18 निवासी वेलफेयर संगठन की ओर से भी दी गई थी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस विरोध में सेक्टर-18 के अलावा आसपास के लोग डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि शराब का खुर्दा यहां से कहीं और शिफ्ट किया जाए। यह लोगों का आम रास्ता व सर्वाजनिक स्थल है। जिस कारण लोगों को इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में अक्सर लोग देर तक पार्क में घूमते हैं, महिलाएं रात को खाना बनाने व खाने के बाद सैर के लिए आती हैं। खुर्दा खुलने महिलाओं व लड़कियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। डीसी ने लोगों की समस्या सुनी और शीघ्र इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें