फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषि कार्य के दौरान अंगुली कटने पर महिला को दिया मुआवजा

Sun, 08 Mar 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासपुर। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान अंगुली कटने पर खंड के गांव कुराली निवासी विमला देवी को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता राशि मार्केट कमेटी कार्यालय व्यासपुर में शनिवार को प्रदान की गई।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला व वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। योजना के तहत कृषि कार्य करते समय दुर्घटना में घायल होने या अंग भंग होने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति या उसके परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सहारा मिलता है। सभी लोग सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक रहें और लाभ लें। यदि कृषि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो जाती है या किसी व्यक्ति को चोट लगती है या अंग भंग हो जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत मार्केट कमेटी कार्यालय व्यासपुर में दें। खेतों में काम करते समय मशीनों, औजारों या अन्य कारणों से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें