फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियों पर रोक लगे ः अमित

Fri, 09 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। उद्योग व्यापार मंडल रादौर के सदस्यों ने अमाजॉन, फ्लिपकार्ड जैसी ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। इसके लिए प्रधानमंत्री के नाम पर एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित कांबोज व अशोक गुंबर ने संयुक्त रूप से बताया कि देश व प्रदेश में पिछले काफी समय से अमाजॉन व फ्लिपकार्ड जैसी आनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों का वर्चस्व गलत तरीके से बढ़ रहा है। जिससे हमारी दुकानदारी व व्यापार प्रभावित हो रहा है। पिछले दिनों हुए कुछ घटनाक्रम से जानकारी में आया है कि यह विदेशी कंपनियां नकली व डुप्लीकेट सामान ग्राहकों को बेच रही है। अधिक छूट का लालच उपभोक्ताओं को देकर दुकानदारों व्यापारियों का कार्य प्रभावित कर रही है। इससे भारतीय बाजारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें