फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हवन से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Sat, 01 Aug 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हवन में आहुतियां डालते विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
साढौरा। डीएवी कॉलेज साढौरा में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. तेजबीर सिंह ने कहा कि हवन से मन को शांति, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इससे विद्यार्थियों में एकाग्रता बढ़ती है और अध्ययन के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी अध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं। मदन लाल आर्य ने मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया और आर्य समाज के सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. दर्शन लाल, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. छत्रपाल सिंह, डॉ. योगेश सिंह मोहन, देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें