फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आसमान में छाने के लिए रंग-बिरंगी पतंगें तैयार

Tue, 13 Jan 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर रखीं पतंगें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मकर संक्रांति के पर्व पर एक बार फिर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजने को तैयार है। पर्व को लेकर बाजार में रौनक लौट आई है और पतंगों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस बार बाजार में पारंपरिक पतंगों के साथ-साथ नई डिजाइन और आधुनिक थीम वाली पतंगें भी खूब पसंद की जा रही हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक में पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
शहर के प्रमुख बाजारों में इस बार प्लेन पतंगों के अलावा कार्टून, देशभक्ति संदेशों और सुपरहीरो थीम पर आधारित पतंगें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही लाइटवेट फाइबर पतंगें और मल्टीकलर प्रिंटेड पतंगें भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। दुकानदारों के अनुसार, पहले जहां साधारण पतंगों की मांग अधिक रहती थी, वहीं अब डिजाइनर पतंगों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

बाजार में पतंगों की कीमत 50 रुपये प्रति दर्जन से शुरू होकर 300 से 500 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच रही है, जो डिजाइन और कागज की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। वहीं मांझे की बात करें तो साधारण सूती मांझा 100 रुपये से शुरू हो रहा है, जबकि रंगीन और मजबूत मांझे की कीमत 300 से 800 रुपये तक बताई जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण इस बार मांझे और पतंगों के दाम में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

युवाओं में फिर बढ़ा पतंगबाजी का जोश
मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में भले ही पतंगबाजी का क्रेज कुछ वर्षों तक कम हुआ हो, लेकिन इस बार युवाओं में इसे लेकर खासा जोश नजर आ रहा है। कॉलेज और स्कूल के छात्र दोस्तों के साथ छतों पर पतंग उड़ाने की तैयारी में जुटे हैं। कई युवाओं का कहना है कि पतंगबाजी न सिर्फ मनोरंजन है, बल्कि यह बचपन की यादों को भी ताजा करती है। मकर संक्रांति के दिन शहर की छतों पर होने वाली पतंगबाजी से माहौल पूरी तरह उत्सवमय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें