फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांग के अनुसार महाविद्यालयों को नहीं मिले कोर्स, दो नए विषय बढ़ेंगे

Sat, 16 May 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली महाविद्यालय। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा और केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड का परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों का रुख महाविद्यालयों की तरफ होने लगा है। इस बार विद्यार्थियों को जिले के कॉलेज में कोई नया विषय नहीं मिलेगा। केवल दो राजकीय महाविद्यालयों में शारीरिक विज्ञान के यूजी कोर्स इस सत्र से शुरू किए जाएंगे। यह कोर्स पहले से जिले के अन्य महाविद्यालयों में करवाए जा रहे हैं।
नए कोर्स न होने से विद्यार्थियों को दूसरे जिलों में जाना पड़ेगा। जिले के पांच राजकीय महाविद्यालय और आठ एडिड कॉलेज में कोई नया कोर्स नहीं शुरू किया जा रहा है। हालांकि राजकीय महाविद्यालयों की ओर से कोर्स की मांग की गई थी, लेकिन पूरी व्यवस्था न होने के कारण इसकी अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

इस दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय आहड़वाला व्यासपुर और राजकीय महाविद्यालय छछरौली में शारीरिक विज्ञान के यूजी कोर्स शुरू करने की अनुमति दी गई है। इससे दोनों क्षेत्रों के करीब 110 गावों के विद्यार्थियों को लाभ होगा। परंतु यह कोर्स जिले के अन्य कॉलेज में पहले से करवाए जा रहे हैं।
नई तकनीक और शिक्षा प्रणाली के अनुरूप कोई कोर्स नहीं मिला है, जबकि अभी रोजगारपरक अन्य कोर्स की आवश्यकता पूरी नहीं हो पाई है। जिले के चार एडिड कॉलेज में ही रोजगारपरक कोर्स करवाए जा रहे हैं, लेकिन सीटें सीमित होने के कारण अधिकांश विद्यार्थी इससे वंचित रह जाते हैं।
इसमें बीबीए, बीसीए, बी.कॉम कंप्यूटर साइंस, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी इत्यादि कोर्स की आवश्यकता थी, परंतु किसी कॉलेज में कोर्स नहीं मिले हैं। वहीं, अभी पूर्व में संचालित किसी कोर्स की सीटें भी नहीं भरी हैं। यही नहीं दो राजकीय कॉलेज में केवल बीए और बी.कॉम के कोर्स ही करवाए जा रहे हैं।
जिले के सभी कॉलेज में विभिन्न कोर्स की करीब 2400 सीटें हैं। इनमें करीब 1000 सीटें पारंपरिक कोर्स की हैं। रोजगारपरक कोर्स की सीटें करीब 800 हैं। इस बार नए कोर्स शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन कोई कोर्स नहीं मिला है। पिछले वर्ष भी नए कोर्स न शुरू होने के कारण जिले के अधिकांश कॉलेज की सीटें खाली रह गई थीं।
विज्ञापन

इस बार छछरौली और आहड़वाला महाविद्यालयों में शारीरिक विज्ञान के यूजी कोर्स शुरू करने की अनुमति मिली है। इसके अलावा कोई और कोर्स शुरू नहीं किया जा रहा है। महाविद्यालयों की ओर से सीटें बढ़ाने की मांग भेजी गई है। - डॉ. सुनील तनेजा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें