रादौर। कुछ दिन पहले गांव हाफिजपुर के पास कुछ दिन सड़क दुर्घटना में घायल हुए दामला पॉलिटेक्निक के छात्र गांव टोपरा कलां निवासी 23 वर्षीय मनमीत सिंह की मुलाना मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव छात्र के परिजनों को सौंप दिया। गांव टोपरा कलां कर्म सिंह का मनमीत सिंह इकलौता पुत्र था और दामला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल ट्रेड का छात्र था। वह 11 अप्रैल को कॉलेज से छुट्टी के बाद सहपाठी झगुडी निवासी हर्ष के साथ पैदल घर जा रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे गांव तक लिफ्ट देने के लिए बैठा लिया। इस दौरान गांव हाफिजपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई। इस हादसे में बाइक सवार मनमीत व हर्ष दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मनमीत सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे 16 अप्रैल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मुलाना मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।