फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रायोगिक और ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए खुले कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों की शंका का समाधान करने, प्रयोग के लिए लैबोरेटरी ,प्रायोगिक परीक्षा और ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए खोलने की अनुमति दे दी है। इसके लिए विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा निर्धारित सोशल डिस्टेंसिंग नियमों और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। संस्थानों के परिसरों को नियमित तौर पर सैनिटाइज किया जाएगा। महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में हॉस्टल केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए खोला जाएगा जो परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यमुनानगर के कॉलेजों में भी गतिविधियां बढ़ गई है। विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके अलावा मुख्य परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प होंगे। जिन विद्यार्थियों के पास घर पर ऑनलाइन की सुविधा नहीं हैं, वे कॉलेज में आकर ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा दे सकते हैं। वहीं, हरियाणा कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों को भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रशिक्षुओं के लिए खोलने की अनुमति दी गई है। आदेश में कहा गया है कि कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय और सरकारी और निजी प्रशिक्षण संस्थान को भी आवश्यक सामाजिक दूरियों के मानदंडों और सरकार के अन्य दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की अनुमति है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों के लिए भी शंका निवारण कक्षाएं और व्यावहारिक कक्षाएं खोलने की अनुमति है।
वर्जन
कोविड के केस कम हो गए हैं। ऐसे में पढ़ाई की तरफ भी ध्यान दिया जाना जरूरी है। कुछ छूट के साथ नौवीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। वहीं कॉलेजों में भी विद्यार्थियों की शंका का समाधान करने, प्रयोग के लिए लैबोरेटरी व प्रायोगिक परीक्षा तथा अन्य ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए खोलने की अनुमति दी गई है। सभी संस्थान कोविड नियमों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें