फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुनियाद लेवल-2 परीक्षा पास करने वाले 225 विद्यार्थियों को मिलेगी कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुनियाद लेवल-2 की कामयाबी के बाद अब अन्य विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करवाया जाएगा। कार्यक्रम में लेवल-2 में सफल 225 विद्यार्थी व उनके अभिभावक भाग लेंगे। कार्यक्रम 26 मई को सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। बता दें कि बुनियाद सरकार की महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। बुनियाद प्रवेश की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से यूपीएससी, पीएससी, एनडीए, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है। बुनियाद में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को दो चरण की परीक्षा पास करनी होती है। इस बार दूसरे चरण की परीक्षा 225 विद्यार्थियों ने उतीर्ण की है। जिसके बाद लेवल-3 के लिए विद्यार्थियों को तैैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में डीसी राहुल हुड्डा मुख्यातिथि होंगे। जिसमें विद्यार्थियों व अभिभावकों को बुनियाद योजना, इसके क्रियांवयन व इसके लाभ के बारे बताया जाएगा। ताकि मेधावी विद्यार्थी कोचिंग लेकर प्रतियोगी परीक्षाएं उतीर्ण कर सकें। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। सभी सदस्यों को कार्यक्रम के लिए उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह कलेर बुनियाद का पहला सत्र बेहद सफल रहा। जिसके बाद दूसरे सत्र में सरकार ने इसका दायरा बढ़ा दिया है। जिसके बाद इसमेंं विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है। सभी विद्यार्थियों को सुविधा मिले इसके लिए बुनियाद केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले जिले में बुनियाद के दो केंद्र थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर पांच कर दी गई है। पहले इसके तेजली के डाइट संस्थान व प्रतापनगर में दो केंद्र थे। वहीं अब बिलासपुर, रादौर, सरस्वतीनगर में भी एक-एक केंद्र खोल दिया गया है। वहीं सरकार की ओर से विद्यार्थियों को केंद्र पर आने जाने के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया भी दिया जाएगा।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने विशाल सिंघल ने बताया कार्यक्रम में दूसरे चरण के उतीर्ण 225 विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं उनके साथ अभिभावक भी शामिल होंगे। इसी के साथ ही बुनियाद विद्यार्थी वाले स्कूलों के मुखिया भी शामिल होना होगा। विशाल सिंघल ने बताया कि यदि एक स्कूल से दस विद्यार्थी हैं, तो दस अभिभावकों के साथ एक स्कूल मुखिया को शामिल होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मिशन बुनियाद का रजिस्ट्रेशन फॉर्म, अंडरटेकिंग फॉर्म, एक्नॉलेजमेंट स्लिप विद्यार्थी अपने साथ भरकर लाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों का लेवल-3 के लिए चयन होगा।
विज्ञापन


बुुनियाद का लेवल-3 अंतिम चरण है। इस चरण में विद्यार्थियों को इसके लिए मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाया जाता है, ताकि वह कोचिंग का अतिरिक्त तनाव न ले। कार्यक्रम में डीसी राहुल हुड्डा मुख्यातिथि होंगे। इसमें चयनित विद्यार्थियों का दाखिला कोचिंग के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद कुमार कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें