फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो पर दी महिला कांस्टेबल की शिकायत

Sat, 31 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
महिला - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
बिलासपुर। उपमंडल कार्यालय में स्थित सीएम विंडो में कस्बा साढौरा निवासी विधवा अंजु बाला ने दी शिकायत में यमुनानगर महिला थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ उनके पद का दुरुपयोग, अभद्र भाषा का प्रयोग करने व उन्हें धमकाने की शिकायत दी। अंजू बाला ने अपनी  शिकायत में कहा कि उसके पति की मौत के बाद वह साढौरा में अपने माता पिता के पास ही रहती है। उसकी भाभी अंजना ने उनसे लड़ाई झगड़ा कर अपने मायके चली गई
विज्ञापन


। उसकी व उनके परिवार की शिकायत महिला थाना यमुनानगर में कर दी। उसी बारे महिला थाना यमुनानगर में वे 29 दिसंबर को गए थे। उसी समय एक महिला पुलिस कर्मी ने उन्हें गंदी गंदी गालियां दी व धमकाने हुए फैसले के लिए दबाव बनाने लगी। महिला पुलिस कर्मी ने कहा कि तुम्हारी ऐसी रिर्पोट तैयार करूंगी की तुम दस साल के लिए जेल जाओगी। जबकि इस कांस्टेबल के पास हमारा केस भी नहीं था, इसके बाद भी इसने मेरी भाभी से मिलीभगत करके मेरी व मेरे परिवार की बेइज्जती की है। अंजु बाला ने मुख्य मंत्री महोदय से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें