फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए फील्ड में उतरेंगे सीएम सैनी, आज निकालेंगे रोड शो

Sat, 22 Feb 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम चुनावों के लिए जिले में सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। प्रत्याशियों ने प्रचार करना शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा के मेयर व वार्डों के पार्षदों के लिए अब खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फील्ड में उतरेंगे। वे शनिवार (कल) को यमुनानगर-जगाधरी शहरों में रोड शो निकालकर करेंगे। इसकी शुरूआत वे सुबह 10 बजे जगाधरी के वार्ड 1 की प्रत्याशी रीना के कार्यालय से करेंगे। ये जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर दी।
विज्ञापन

घनश्याम दासपूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन पूरी तैयारी के साथ नगर निगम के चुनावों में उतरा है। भाजपा के सभी प्रत्याशी पूरे उत्साह से प्रचार में जुटे हैं। नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ईमानदार प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें इस प्लान में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का रोड शो हनुमान मंदिर, प्यारा चौक, मधु चौक, शहीद भगत सिंह चौक फव्वारा चौक होते हुए अग्रसेन चौक रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए वापसी करते हुए वर्कशॉप रोड यमुनानगर पर से होते हुए बाईपास तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें