फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम बोले - स्कूल तो अच्छा है, अभिभावक ने कहा - बच्चे अधिक पर कक्षा की है कमी

Sun, 15 Oct 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार शाम फोन कॉल के माध्यम से उन अभिभावकों से बात की जिनके बच्चे राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूलों में पढ़ते हैं। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से पूछा कि जब से मॉडल स्कूल बने हैं, तब से उनके बच्चों की पढ़ाई में कोई अंतर आया है या नहीं। इसके अलावा स्कूलों में सुधार व कार्य कराने के लिए बनी एसएमसी के बारे में भी बात की। उन्होंने स्कूलों की स्थिति, बच्चों को होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली।
एक घंटे के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। एक अभिभावक से बात करते हुए उन्होंने शिक्षा विभाग के डायरेक्टर को राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय बिलासपुर का निरीक्षण करने के आदेश दिए। उन्होंने तीन दिन में उन्हें स्कूल में कमरों की स्थिति, बच्चों की संख्या और स्कूल के पीटीआई के बारे में रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

दरअसल, फाेन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बिलासपुर निवासी निर्मल कुमार से बात की। इस दौरान निर्मल कुमार ने बताया कि उनका बच्चा राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल बिलासपुर में पढ़ता है। स्कूल का नाम आते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मॉडल स्कूल तो बहुत अच्छा है। इस पर निर्मल कुमार ने कहा कि स्कूल में बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा है, लेकिन उसमें कमरों की कमी है। सीनियर विद्यार्थी बरामदे में बैठ कर पढ़ाई करते हैं।
गर्मी हो या सर्दी उन्हें बाहर ही बैठना पड़ता है। एक-एक कमरे में दो सेक्शन के बच्चे बिठाकर पढ़ाई होती है। निर्मल कुमार ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मॉडल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के अलावा खेलों पर भी ध्यान दें, ताकि बच्चे आगे बढ़ सकें। सीएम ने पूछा कि क्या स्कूल में पीटीआई नहीं हैं? निर्मल कुमार ने जवाब दिया कि स्कूल में पीटीआई तो है लेकिन बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण वह तो उन्हें संभालने में ही रह जाते हैं। इस कारण बच्चे खेल नहीं पाते।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीटीआई का काम बच्चों को संभालने का नहीं है। उनका काम बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने का है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने डायरेक्टर को आदेश दिए कि वह सोमवार को खुद बिलासपुर के आदर्श संस्कृति स्कूल में जाएंगे। तीन दिन में कमरों व बच्चों की संख्या, कितने कमरों की जरूरत है और पीटीआई ने बच्चों को क्या सिखाया इसकी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें