फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने 15.50 करोड़ रुपये से बनी तीन योजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
लघु सचिवालय में विकास कार्यों का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को जिला को करीब 15 करोड़ 50 लाख रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करनाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर शिक्षा मंत्री कंवरपाल की मौजूदगी में तीन योजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश सपरा तथा एसीएस अंकुर गुप्ता भी मौजूद रहे। कंवरपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंत्योदय उत्थान वर्ष के तहत आजादी के इस अमृत महोत्सव में समान विकास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जिसका लाभ प्रदेशवासियों को प्रभावी रूप से मिल रहा है। योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की गति तेजी से जनसेवा के रूप में चल रही है। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में हरियाणा सरकार हर क्षेत्र का पूरा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

इन तीन योजनाओं का हुआ उद्घाटन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सरस्वती नगर में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बना बस स्टैंड, थाना छप्पर में करीब दो करोड़ 50 लाख रुपये की लागत तैयार हुआ लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह तथा गांव नाचरौन में नौ करोड़ की लागत तैयार हुए राजकीय आईटीआई का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। मौके पर डीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, सीटीएम अशोक कुमार, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा सहित संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें