फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने पंसारी की दुकान में की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को शहर के मेन बाजार में स्थित एक पंसारी की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान टीम की ओर से दुकान में दवाइयों की जांच के लिए आयुर्वेदिक विभाग की टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। डॉ. विनोद पुंडीर व उनकी टीम ने दुकान में रखी आयुर्वेदिक दवाइयों की जांच की और कुछ दवाइयों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की ओर से एसआई जयकुमार, एसआई राजेश कुमार, एसआई गुरमीत सिंह, एचसी वीरेंद्र कुमार की टीम ने जैसे ही पंसारी की दुकान पर कार्रवाई तो बाजार में दूसरे दुकानदार अपनी दुकानें बंद चले गए। सीएम फ्लाइंग की टीम की कार्रवाई से दिनभर शहर के बाजार में सन्नाटा छाया रहा। पिछले 3 दिनों में सीएम फ्लाइंग की रादौर में दुकान पर कार्रवाई की यह दूसरी घटना है। 2 दिन पहले सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर में एक डायरी संचालक के यहां छापा मारकर खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लिए थे, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। टीम के सदस्यों ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें