रादौर। खाद्य सुरक्षा विभाग व सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को गांव बकाना में डेयरी पर छापेमारी की, पर यहां कुछ भी कमी नहीं मिली और टीम जांच के बाद वापस लौट गई। जानकारी अनुसार किसी व्यक्ति ने गांव बकाना में डेयरी पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद विभाग से इंस्पेक्टर रंजन यादव, प्रेम सिंह व सीएम फ्लाइंग से सब इंस्पेक्टर अनीश मलिक, एचसी प्रवीण कुमार, एससी प्रवेश कुमार की टीम ने शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे गांव बकाना स्थित डेयरी पर जांच की। लेकिन इस दौरान डेयरी पर टीम को कुछ भी कमी नहीं मिली। इसके बाद टीम वापस लौट गई।