फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बागवानी विभाग में सीएम फ्लाइंग ने खंगाला रिकॉर्ड

Fri, 09 Aug 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को अनाज मंडी जगाधरी में बने बागवानी विभाग के कार्यालय में दस्तक दी। टीम यहां पर कई घंटे तक रही और विभाग के योजनाओं संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान टीम को सबकुछ सही मिला। सारा स्टाफ कार्यालय में मौजूद मिला।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अमित कुमार के साथ सीएम फ्लाइंग टीम के एसआई सुखविंद्र सिंह व एसआई बलवंत सिंह बागवानी विभाग के कार्यालय में पहुंचे। जिला बागवानी अधिकारी डाॅ. कृष्ण कुमार कार्यालय में स्टाफ के साथ मौजूद मिले। कार्यालय में छह स्थाई, एचकेआरएनएल के तहत लगे पांच और चार अस्थाई कर्मचारी कार्यालय में मिले। रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि भावांतर भरपाई योजना वर्ष 2023-24 में 484 किसानों ने पंजीकरण कराया था। जिन्हें एक करोड़ 96 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस साल में पंजीकरण करवा चुके 24 किसानों को अभी तक कोई लाभ नहीं मिला है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 18 किसानों का पंजीकरण मिला। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत एक किसान ने पंजीकरण कराया था लेकिन कोई नुकसान न होने के चलते उसे मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया। सीएम विंडो से संबंधित सात शिकायतों का निपटारा हो चुका है। साथ ही जन संवाद की पांच शिकायतों का निपटारा हुआ मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें