प्रतापनगर। सीएम फ्लाइंग ने बेलगढ़ क्रेशर जॉन में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कई स्टोन क्रशर के स्टॉक और कागजों की जांच की। बेलगढ़ में लक्ष्मी स्टोन क्रशर डोईवाला, राव्या स्क्रीन प्लांट बेलगढ़, मां वैष्णो स्क्रीन प्लांट बेलगढ़, शक्ति स्टोन क्रशर बेलगढ़, गुरदयाल स्टोन क्रशर बेलगढ़ इत्यादि की जांच की। जांच से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। खनन का कार्य करने वालों में एक दूसरे से टीम के बारे में जानकारी लेते दिखाई गए। वहीं, बाइक पर फील्डर भी टीम के पीछे पीछे चलते नजर आए। टीम इंचार्ज सुखविंद्र और बलवंत ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार ही खनन जोन में निरीक्षण किया गया। संवाद