फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्लब ने दिव्यांग को भेंट की ट्राईसाइकिल

Fri, 07 Aug 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव माजरी टापू में दिव्यांग को ट्राइसाइकिल भेंट करते पदाधिकारी। संस्था
विज्ञापन
यमुनानगर। रोटरी क्लब यमुनानगर एलीट ने ब्लॉक जगाधरी के गांव माजरी टापू निवासी दिव्यांग विजय को विशेष कंटूर ट्राईसाइकिल भेंट की। इस सहायता से विजय के लिए दैनिक जीवन में आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक आसान हो सकेगा। क्लब के सचिव राहुल कोहली के नेतृत्व में ट्राईसाइकिल लाभार्थी को सौंपी गई। कोहली ने बताया कि क्लब जरूरतमंद, असहाय एवं दिव्यांगजनों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और आगे भी समाजहित में ऐसे जनसेवा के कार्य करता रहेगा। ग्राम माजरी टापू के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक अशोक जैन ने क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य शंकर, रमजान, नवीन उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें