फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रातभर बरसे बादल, बारिश से मौसम बना सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर बादल झमाझम बरसे बादलों ने मंगलवार का दिन सुहावना बना दिया। हालांकि दोपहर को गर्मी रही, लेकिन यह अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम रही। सोमवार शाम को शुरू हुई बारिश अलसुबह तक जारी रही। रुक रुक कर बारिश हुई, लेकिन तेज बारिश हुई। बारिश के साथ चली हवा ने वातावरण ठंडा कर दिया। बारिश और हवा से तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में ठंडक बढ़ने के कारण लोगों ने एसी, कूलर बंद कर दिए। सुबह खिली धूप से पेड़, पौधे, गली गलियारे धुले दिखाई दिए। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन




बारिश ने जहां लोगों को राहत पहुंचाई, वहीं यह आफत भी बनी। शहर की निचली कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश अधिक होने से पानी घरों में घुस गया। निचली कॉलोनियों में तो सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा। जहां रात भर जागकर पानी निकासी का इंतजाम किया। अधिकांश कॉलोनियों में सुबह पानी उतर गया। ब्रेक डाउन से बत्ती गुल, लोग परेशान तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। कई जगह दोपहर तक बिजली आपूर्ति चालू न हो सकी। दिन में कर्मचारी जगह जगह बिजली आपूर्ति करने में जुटे रहे। शहर की दर्जनों कॉलोनियों में ब्रेक डाउन रहा।



सोमवार रात से अलसुबह तक जिलेभर में औसतन 17.20 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश छछरौली में 32 एमएम हुई। इसके अलावा शहर में 20 एमएम और सरस्वतीनगर में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि बिलासपुर में 18 एमएम, साढौरा में 15 एमएम, रादौर में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि प्रतापनगर में मात्र 5 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें