फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुबह से छाए रहे बादल, शाम को बारिश से पारा लुढ़का, हुई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। कई दिन बादलवाई के बाद मंगलवार को मौसम जिले में बारिश हुई। सुबह से ही आसमान पर काले घने बादल छाए रहे, लेकिन शाम को बारिश हुई। इस दौरान दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बारिश से दिनभर मौसम में ठंडक रही और शाम को ठंड ने अपना असर दिखाया। विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में अलसुबह से ही आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह धूप नहीं निकली और ठंडी हवा चलती रही। इससे सुबह ठंड रही। वहीं, दोपहर करीब 12 बजे बारिश हुई और करीब आधे घंटे बाद थम गई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे फिर बारिश होने लगी और थोड़ी देर बाद रुक गई। इसके बाद शाम करीब साढ़े बजे बारिश शुरू हुई और देर रात तक रिमझिम-रिमझिम जारी रही।
बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़क कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ 19 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। बारिश के साथ चली हवा ने लोगों को फरवरी जैसी ठंड का अहसास करवाया। सुबह जहां लोगों ने इस मौसम का लुत्फ लिया। वहीं, शाम को बारिश व ठंड के कारण लोगों ने घरों से निकलने पर परहेज किया। शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

मौसम बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि गेहूं को नुकसान पहुंचाने जितनी बारिश नहीं हुई है, लेकिन इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार बुधवार पूरा दिन तेज बारिश व हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की कमी आ सकती है। वहीं, वीरवार व शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी तरफ जिला कृषि उपनिदेशक ने किसानों को खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। चूंकि खेतों में पानी जमा होने से गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें