फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादलों ने बढ़ाई ठंड, आज व कल बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिस कारण धूप भी ठीक से नहीं निकली। अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दो व तीन मार्च को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। फरवरी में दो बार बारिश हो चुकी है। जिसमें बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। ऐसे में इस बार ओलावृष्टि हुई तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। इस बार खेतों में अच्छी फसल हुई है। जिससे बंपर पैदावार होने की उम्मीद लगाई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वह दो से तीन दिनों के लिए फिलहाल गेहूं में पानी न दें। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को दिनभर बादल छाने से ठंडी हवाएं चलती रही। करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। जो लोग कुछ दिनों से केवल टीशर्ट व कमीज पहन रहे थे वह एक बार फिर से जैकेट व अन्य गर्म कपड़े पहने दिखे। बादलों के तापमान में गिरावट आई है। बादलों को देख कर ऐसा लग रहा था मानो कुछ ही देर में बारिश शुरू हो जाएगी। परंतु देर शाम बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

साथ ही पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी जिले में देखने को मिल रहा है। बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में भारी बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे जिले में भी ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहेगा
आगामी एक सप्ताह तक जिले का अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। दिन में तेज हवाएं भी चलेंगी। रातें सर्द होंगी। रविवार के बाद सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद फिर से मंगलवार व बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है।

यह रहेगा आगामी दिनों में जिले का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 22 14
रविवार 21 09
सोमवार 21 09
मंगलवार 22 10
बुधवार 22 10
वीरवार 22 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें