फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लिपिक धरने पर, दफ्तरों में काम ठप

Wed, 14 Aug 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को लिपिकों ने अनाज मंडी गेट पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में जिले के सभी विभागों के लिपिकों ने भाग लिया। हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी कार्यालयों में काम-काज ठप रहे। तमाम सरकारी कार्यालयों में लिपिकों की कुर्सियां खाली रहे। इस दौरान कार्यालय पहुंचे लोग खाली कुर्सियां देख निराश लौट गए।
हड़ताल के चलते लोगों के काम लटक गए हैं और इस सप्ताह उनके काम नहीं हो पाएंगे। वहीं, हड़ताल के कारण अधिकारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लिपिकों के न होने से अधिकारियों की फाइलों के साथ डाक भी अटकी रही। लिपिकों की हड़ताल क्लेरिकल एसोसिएशन सोसायटी की ओर से बुलाई गई है।
विज्ञापन

हड़ताल का नेतृत्व जिला प्रधान दीपक ढुल ने किया। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता हड़ताल को समर्थन देने अनाजमंडी गेट पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल में जिले के विभिन्न विभागों के 400 लिपिकों ने भाग लिया। इससे रजिस्ट्री, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, परिवार पहचान, प्रमाण पत्र, इंतकाल, जमाबंदी सहित तमाम कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन

दो दिन में करीब 200 वाहनों की आरसी, करीब 250 से 300 ड्राइविंग लाइसेंस, करीब 100 रजिस्ट्रियां लंबित हो गई हैं। बता दें कि लिपिक 35400 वेतन की मांग को लेकर तीन दिन की हड़ताल पर हैं। जिला प्रधान ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती है, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। इस दौरान उपप्रधान तरसेम सहित मीडिया प्रभारी अभिजीत सिंह, गौरव कुमार, अभिषेक, रूचि, नीलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें