फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: काले कपड़े पहन लिपिकों ने जताया विरोध, अनदेखी का आरोप

Sat, 05 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। अनाज मंडी में लिपिकों की बेमियादी हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया है। शुक्रवार को हड़ताल का 31वां दिन रहा, जबकि क्रमिक भूख हड़ताल को 14 दिन हो गए हैं। ऐसे में अनदेखी से नाराज लिपिकों ने शुक्रवार को काले कपड़े पहनकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी प्रधान विक्रांत तंवर ने कहा कि लिपिकों की मात्र एक मांग 35400 वेतनमान है, लेकिन 10 साल बाद भी सरकार ने इसे पूरा नहीं किया है, जबकि इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। सरकार के इस दोहरे रवैये से लिपिकों में भारी रोष और गुस्सा है। उन्होंने कहा कि एक महीना हो गया है, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं की है। लिपिक 14 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं, बावजूद इसके सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करेगी, हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। इस दौरान लिपिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल का नेतृत्व जिला प्रधान विकास जैन ने किया, जबकि भूख हड़ताल का नेतृत्व सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग के रोहित, सिंचाई विभाग से राकेश, शिक्षा विभाग से संदीप कुमार, ईएसआई से धीरज कुमार भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें