फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पार्क में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Tue, 06 Oct 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्था
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वच्छता के सिपाही कार्यक्रम के 10वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर चार स्थित पार्क में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने पार्क की सफाई कर शहर को साफ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया। सदस्यों ने केंद्र सरकार से स्कूलों में छठी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गार्डनिंग की शिक्षा अनिवार्य करने की अपील की। वहीं नागरिकों से जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पूर्वजों की पुण्यतिथि और धार्मिक व राष्ट्रीय त्योहारों पर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया।व्यवसायी अभिषेक बंसल ने विद्यार्थियों को गार्डनिंग सिखाने के लिए संस्था को सामान दिया। इस दौरान राधिका बंसल, सुखविंदर, अरुण, वसीम, तनीषा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें