मास्क व सैनिटाइजर वितरित करते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
जठलाना।
पूर्व जिला परिषद सदस्य रामगोपाल शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी वीर योद्धाओं सफाई कर्मचारियों को सैनिटाईजर, साबुन व मास्क देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की। गांव, घर की व अपने तन की सफाई रखें। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सफाईयों से पहले कोरोना वायरस से लड़ी जा रही जंग में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मचारियों को भी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। गांव जठलाना से गरीबों के लिए राशन इकट्ठा करके आर्य समाज मंदिर रादौर में भेजा गया। जहां से सारे खंड से राशन इकट्ठा कर जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस मोके पर निगरानी स्मिति के सदस्य सुरेन्द्र वर्मा,निरंकार शर्मा,धर्मसिंह नम्बरदार, रामकुमार, पूर्व सरपंच अदित्य शर्मा,प्रमजीत, बिट्टू, रामप्रकाश अरोडा आदि ने भी गरीब लोगों को मास्क, सैनिटाईजर, साबुन बांटे।