रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ करती पालिका चेयरपर्सन। प्रवक्ता
साढौरा। कस्बे में वीरवार को नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने रोड स्वीपिंग मशीन की शुरुआत कराई। उन्होंने बताया कि 38.85 लाख से खरीदी इस मशीन के आने से सफाई व्यवस्था में बदलाव होगा और वायु प्रदूषण नियंत्रित रहेगा। मशीन के उपयोग से सड़कों पर जमा धूल को प्रभावी तरीके से हटाया जा सकेगा। सफाई निरीक्षक फूल कुमार ने बताया कि इस मशीन के इस्तेमाल से कर्मचारियों को जोखिम भरे काम से राहत मिलेगी। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन, नगरपालिका वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी, पार्षद व सीएम विंडों एमिनेंट पर्सन नैब सैनी, पंकज चुघ, मुकेश गर्ग, प्रेम भसीन सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद