महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते कॉलोनी वासी।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
कैंप स्थित लक्ष्मी नगर गली नंबर दो के कॉलोनी वासियों ने वार्ड नंबर 17 के क्षेत्र में सफाई करने वाली सफाई कर्मचारियों को फूल मालाएं डाल कर सम्मानित किया। साथ ही लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। कॉलोनी वासियों ने कहा कि लॉकडाउन में भी यह कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना ही कॉलोनी की सफाई में सहयोग दे रहे हैं। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी रेखा, संतोष, सुरेन्द्रो, राकेश, संदीप, प्रदीप, रवि और सुपरवाइजर बलिंदर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुरुषोत्तम गुज्जर, सुनीता, प्रेम लता, सुनीता, नरेश, आशीष, अनु गोगिया, दीपक गोगिया, सोनिया व मानसी मौजूद रहे।