जिला नागरिक अस्पताल में सफाई करते संत निरंकार मिशन के सेवादार। संस्था
यमुनानगर। संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को नागरिक अस्पताल यमुनानगर परिसर में विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के आशीर्वाद से अगस्त 2021 में शुरू हुई यह पहल अब देशव्यापी अभियान का रूप ले चुकी है। सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में करीब 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं। अभियान के छठे चरण में देशभर के 630 स्थानों पर करीब 10 लाख पौधे लगाए गए। मिशन की ओर से पौधों की तीन से पांच वर्ष तक देखभाल करने का संकल्प लिया गया है। संवाद