फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिविल सर्जन कार्यालय की लिफ्ट में भरा पानी, सवालों के घेरे में सुरक्षा

Thu, 09 May 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। 105 करोड़ रुपये से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के भवन के साथ बनाए गए सिविल सर्जन कार्यालय में लगी लिफ्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब बारिश भी नहीं हो रही फिर भी सिविल सर्जन कार्यालय की लिफ्ट में कई फीट तक पानी भर गया है। लिफ्ट से पानी निकालने के लिए दो दिनों से मोटर लगा रखी है, लेकिन पानी है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। सुरक्षा पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि चलती लिफ्ट में पानी के साथ कोई हादसा हो जाए या फिर करंट आ जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? यह तो शुक्र है कि जब लिफ्ट बंद हुई तो उसके अंदर कोई नहीं था। यदि कोई होता तो वह बीच में ही फंस जाता।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 105 करोड़ रुपये से 200 बेड के अस्पताल के नए भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें तीन ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें ए व बी ब्लॉक जिला अस्पताल के और सी ब्लॉक सिविल सर्जन कार्यालय का है। तीनों ब्लॉक चार से पांच मंजिला हैं। जिनमें मरीजों व स्टाफ के लिए करीब 14 लिफ्ट लगाई गई सिविल सर्जन कार्यालय में तीन लिफ्ट लगी हैं। इनमें दो लिफ्ट कार्यालय के मुख्य गेट के पास व एक पिछली तरफ है। गेट के पास बनी लिफ्ट चार दिन पहले चलते-चलते अचानक बंद हो गई थी। पहले तो कर्मचारियों ने सोचा की शायद बिजली कट की वजह से लिफ्ट बंद हो गई होंगी। दो दिन बाद भी जब लिफ्ट नहीं चली तो पता चला कि उसमें कई फीट तक पानी भरा हुआ है। पानी को निकालने के लिए बेसमेंट में मोटर लगाई गई है, परंतु पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा। अब बड़ी मोटर मंगवाई जा रही है ताकि पानी को जल्द से जल्द लिफ्ट से निकाला जा सके।
-
लिफ्ट में शार्ट सर्किट हो सकता है: रामरतन पंवार
पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिक विंग के एसडीओ रामरतन पंवार ने बताया कि लिफ्ट में पानी का भरना बहुत खतरनाक है। यह मामला उनके विंग से संबंधित नहीं है। लिफ्ट में पानी भरने से उसमें न केवल करंट आ सकता है बल्कि शाॅर्ट सर्किट भी हो सकता है। जिससे लिफ्ट चलने के दौरान कोई भी बीच में फंस सकता है। सिविल सर्जन कार्यालय की छत पर रखी पानी की टंकी ऑवरफ्लो होने या फिर लीकेज होने के कारण लिफ्ट में पानी भरा होगा जिस पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

-
पानी निकलवा रहे हैं: दिव्या मंगला
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय की लिफ्ट में पानी कहां से आया इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल पानी को निकलवाया जा रहा है। सुरक्षा के फिलहाल से लिफ्ट की पावर सप्लाई को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें