फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्टेडियम में की नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

Sat, 28 Nov 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू किये गए युवक को एंबुलेंस में लेकर जाती टीम। सूचना विभाग
विज्ञापन
यमुनानगर। राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत शुक्रवार को यमुनानगर में एयर स्ट्राइक की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
विज्ञापन

रेलवे वर्कशॉप के स्टेडियम में हुए इस अभ्यास में सायरन बजते ही लोग सचेत और सतर्क हो गए। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों और विभिन्न विभागों की प्रतिक्रिया का परीक्षण किया गया। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पुनीत कालड़ा, सेंटर कमांडर हरविंद्र सिंह, जिला कमांडर राजेश कुमार, रेडक्रॉस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सिविल अस्पताल की चिकित्सकीय टीम, पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस कर्मियों के साथ एनएसएस और एनसीसी कैडेट मौजूद रहे। संवाद

मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू किये गए युवक को एंबुलेंस में लेकर जाती टीम। सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें