यमुनानगर। रेलवे रोड पर संत निरंकारी भवन के पास स्कूटी सवार बैंक कॉलोनी निवासी शिवानी के गले में पतंग की डोर फंस गई। इससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गले में डोर लगने व सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बैंक कॉलोनी निवासी शिवानी शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक के पास कोचिंग लेती है। रोज की तरह मंगलवार को कोचिंग पर आई थी। शाम को कोचिंग से अपनी स्कूल पर घर लौट रही थी। जब वह रेलवे रोड पर संत निरंकारी भवन के सामने पहुंची तो उसके गले में पतंग की डोर फंस गई। जिससे हादसा हो गया। डोर फंसने से उसके गले पर भी चोट लग गई।