फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद : बहती यमुना में जेसीबी उतारकर यूपी और हरियाणा के अफसरों ने की पैमाइश

विज्ञापन
civic - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
गांव बेलगढ़ के समीप हरियाणा-यूपी सीमा पर निशान देही का काम शुरू किया गया है। देवधर बेलगढ़ की ओर से शुरू की गई। निशानदेही के मुताबिक छह पिल्लर स्थापित किए गए हैं। दिनभर दोनों राज्यों के अधिकारी पिल्लर के आधार पर सीमा का निर्धारण करते नजर आए। यमुना के बहते पानी में जेसीबी उतार कर निशान लगाए गए और पत्थर रखें गए। लेकिन कई बार पानी छोटे पत्थरों को अपने साथ बहा ले जाता। हालांकि कई बार ऐसा मौका भी आया जब दोनों राज्यों के अधिकारी अपने साथ लाएं रिकार्ड का मिलान करते रहे, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी मिलान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

तहसीलदार तरुण सहोता ने बताया कि हरियाणा की ओर से शुरू की गई। निशानदेही का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब गुरुवार से यूपी की तरफ से निशानदेही शुरू कर सीमा तय कर ली जाएगी। बेलगढ़ के समीप सहारनपुर व यमुना नगर राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन का कार्य शुरू किया गया है। यमुनानगर प्रशासन की ओर से तहसीलदार तरुण सहोता, प्रताप नगर नायब तहसीलदार तुलसीदास, गुरबक्श सिंह कानूनगो, बृजपाल कानूनगो, सुभाष चंद्र एसएचओ प्रताप नगर, पटवारी लियाकत अली, अशोक कुमार, लेखराज आदि की मौजूदगी में निशानदेही शुरू की गई। सहारनपुर प्रशासन की ओर से एसडीएम दीप्ति देव मिश्रा, कमलेश कुमार तहसीलदार, कानूनगो तेजपाल, जयपाल, पटवारी आसिफ खान, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, रविकांत आदि मौजूद रहे। वहीं यूपी पीएसी प्लाटून के एएसआई नानू राम, जयपाल आदि भी उपस्थित रहे। तहसीलदार तरुण सहोता ने बताया कि रेवेन्यू रिकॉर्ड के मुताबिक देवधर बेलगढ़ सीमा से निशानदेही शुरू की गई है। जिसके मुताबिक पांच-छह पिलर स्थापित किए जा चुके हैं। वीरवार को यूपी की ओर से पैमाइश की जाएगी। ताकि दोनों ओर से सीमांकन रेखा का मिलान किया जा सके। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें