फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से सटे हिमाचल में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया जमाती, सीमाएं सील

विज्ञापन
civic - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों से पैदा हुआ खतरा घटने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव में कोरोना का एक पॉजिटिव केस मिला है, जो तब्लीगी जमाती का है और मरकज से लौटा है। मामला सामने आने के बाद वीरवार को एडीजीपी आलोक राय ने हिमाचल की सीमा से सटे गांवों का दौरा किया और सीमा को पूरी तरह सील करने के निर्देश दिए। हिमाचल के नालागढ़ क्षेत्र माजरा के रहने वाले पचास वर्षीय सादिक 11 मार्च को तब्लीकी जमात से लौटा था। जमात के दौरान वह मरकज में ही रहा। 11 मार्च को दिल्ली से हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बस से यहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि यमुनानगर बस स्टैंड से उसने हिमाचल रोडवेज की बस पावंटा के लिए ली थी। शाम पांच बजे वह पावंटा पहुंच गया। इसके बाद वह हरियाणा बॉर्डर के गांव लोहगढ़ की मस्जिद में रहने लगा। मरकज से लोगों के निकलने की सूचना के बाद जमातियों की तलाश शुरू कर दी गई थी, जिसके बाद हिमाचल स्वास्थ्य विभाग की टीम लोहगढ़ मस्जिद पहुंची। इस दौरान उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई दिए जिस पर कुल 58 लोगों के हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल टेस्ट के लिए भेजे। जिसमें 57 सैंपल की रिपोर्ट नेगटिव आई। जबकि एक सैंपल पॉजिटिव मिला। यह रिपोर्ट सादिक की थी। जिले की सीमा से सटे हिमाचल के गांव में पॉजिटिव केस मिलने की सूचना के बाद आसपास के गांव में लोग चौकन्ने हो गए हैं। विभाग तुरंत हरकत में आया और सीमावर्ती गांव में पहुंचा, यहां की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एडीजीपी ने भी मौका मुआयना किया और अधिकारियों से हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन

पूरे गांव की हो रही स्क्रीनिंग
कोरोना पॉजीटिव केस जिस गांव में मिला है। वह हिमाचल की सीमा पर स्थित है और यमुनानगर के गांव भगवानपुर से सटा हुआ है। प्रशासन ने इस गांव की सीमाएं सील कर दी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर पूरे गांव की स्क्रीनिंग शुरू करवा दी है। टीम घर घर पहुंचकर इसकी जानकारी ले रही है। डॉ. शमा प्रवीन ने बताया कि अधिकारिक सूचना पर गांव की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। लोगों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मॉस्क व हैंडवॉश के बारे में भी बताया जा रहा है।
सीमा पर बना दी गई चौकी
रणजीतपुर चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि एडीजीपी के निर्देश पर लोहगढ़ के समीप हिमाचल की सीमा के पास अस्थाई पुलिस चौकी बना दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार दोनों प्रदेशों की सीमाओं से किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पहाड़ी क्षेत्रों से प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाले रास्तों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-रणजीतपुर क्षेत्र में अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, जो घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। हिमाचल में जो युवक पॉजिटिव मिला है, वह 11 मार्च को दिल्ली से वाया यमुनानगर बस स्टैंड होते हुए मस्जिद में गया था। हमारी टीमें इस चेन को क्रेक करने में भी लगी हुई हैं।
विज्ञापन

डा. विजय दहिया, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें