नागरिकता संशोधन एक्ट सीएए के अंतर्गत हिंदुस्तान में शरणागत लोगों में 80 प्रतिशत संख्या दलित समुदाय के लोगों की है। इन दलित शरणार्थियों का विरोध करके कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने अपनी दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। यह बात केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने मॉडल टॉउन स्थित नेहरू पार्क गेट के पास वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं से कही। वे सीएए के जन जागरण अभियान की शुरूआत करने पहुंचे थे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मंत्री कटारिया के साथ नगर निगम मेयर मदन चौहान, कार्यक्रम जिला संयोजक पवन बिट्टू व जिला सोशल मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित साथ रहे। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया, मेयर मदन चौहान एवं कार्यक्रम संयोजक पवन बिट्टू, भारत भूषण जुआल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मॉडल टाउन की हर दुकान व घर जाकर लोगों को सीएए के बारे बताया। मंत्री कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए में यह व्यवस्था की है कि जो अल्पसंख्यक लोग धार्मिक रूप से प्रताड़ित होकर 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ चुके हैं, उन्हें ही भारत की नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता सीएए का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पहले एक्ट के बारे समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, राजेंद्र प्रसाद इत्यादि सभी ने अपने-अपने समय में शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने को कहा था परंतु कांग्रेस पार्टी वोट बैंक के डर से हिम्मत नहीं कर पाई।
इस दौरान मेयर मदन चौहान व कार्यक्रम संयोजक पवन बिट्टू ने कहा कि समाज में परिवर्तन लाने वाली कई योजनाओं पर भाजपा सरकार ने काम किए हैं। इन सभी योजनाओं की प्रेरणा है जन की सेवा करना, लोगों को उनके दुखों से राहत दिलाना, वंचितों, पीड़ितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाना, इन योजनाओं का उद्देश्य है। प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुआल व जिला सोशल मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा सीएए के संबंध में लोगों को भड़काकर राजनीति को चमकाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश सपरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मेहंदीरत्ता, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, सीताराम मित्तल, व्यापार कल्याण बोर्ड सदस्य राम निवास गर्ग, भाजपा नेता राकेश त्यागी, वरिष्ठ नेत्री संगीता सिंघल, वरिष्ठ नेता गिरीश पुरी, पार्षद रानी कालरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, पार्षद राम आसरा भारद्वाज, पार्षद प्रीति जौहर, पूर्व पार्षद कंवरभान मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव गोंदी व तुलसी गोस्वामी, जय प्रकाश, युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष रोचक गर्ग, महामंत्री कृष्ण सिंगला, कृष्ण गर्ग, दिनेश कांबोज, मंडल महामंत्री विभोर पहुजा, प्रोमिला बख्शी, राजन बजाज, अमित अग्रवाल, शैलेंद्र जौहर मौजूद रहे।