फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर को मिला एनएबीएच प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड यानि एनएबीएच की तरफ से मुकंद लाल जिला अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर को गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है। हेल्थ मैप के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को डॉ. विजय दहिया को उनके कार्यालय में प्रमाणपत्र सौंपा। अब यमुनानगर के सीटी स्कैन सेन्टर को एनएबीएच से मान्यता प्राप्त हो गई है। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी-निजी भागीदारी के तहत सीटी स्कैन की सुविधा आमजन के लिए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में आरंभ की गई थी। जिला नागरिक अस्पताल में भी हेल्थ मैप के सहयोग से 24 फरवरी 2017 में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की गई थी। यमुनानगर सेंटर सभी मापदंडों पर खरा उतरा है। इस अवसर पर संस्था में कार्यरत डॉ. प्रदीप तेहलान, जीतेंद्र, मोना, सविता, अमित यादव, शुभम, प्रमोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पौने दो साल में 18 हजार सीटी स्कैन
डॉ. विजय दहिया ने बताया कि 24 फरवरी 2017 से अब तक इस सेंटर में लगभग 18 हजार से ज्यादा सीटी स्कैन किए गए हैं। इनमें से लगभग दस हजार सीटी स्कैन मुफ्त में किए गए हैं। इस सुविधा का मुफ्त लाभ राज्य के गरीबी रेखा से नीचे के नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों, अज्ञात मरीजों व दुर्घटनाग्रस्त अज्ञात मरीजों को दिया जाता है। किन्ही कारणों से सीटी स्कैन की सुविधा में जो मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, वे दिक्कतें भी अब समाप्त कर दी गई हैं।
एमआरआई के लिए मुफ्त भेजा जाता है
सरकारी सहयोग से एमआरआई की सुविधा सिविल अस्पताल पंचकूला में बहुत ही कम दरों पर तथा निर्धारित श्रेणियों को मुफ्त प्रदान की जा रही है तथा इस सुविधा के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर से सप्ताह में दो दिन एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को पंचकूला मुफ्त भेजा जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश में चल रहे हैं 12 सेंटर
हेल्थ मैप के प्रभारी अमित खोखर ने बताया कि सरकार की मुहिम के तहत राज्य में 12 सेंटर सरकारी-निजी भागीदारी के तहत चल रहे हैं। जिनमें चार सेंटर चिकित्सा महाविद्यालयों में तथा आठ सेंटर सिविल अस्पतालों में चलाये जा रहे हैं। जिनमें सरकारी निर्देशानुसार बाजार से आधे दामों पर सीटी स्कैन की सुविधा दी जा रही है तथा कुछ निर्धारित श्रेणीयों को मुफ्त सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें