फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिटी बस का वर्कशॉप तैयार, नहीं बन सके क्यू शेल्टर

Sat, 10 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बढ़ती गर्मी की मार सिटी बस के यात्री भी झेल रहे हैं। हालांकि सिटी बस सेवा में लगीं इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित हैं, पर बसों में सफर से पहले ठहराव स्थल पर यात्रियों को गर्मी में तेज धूप झेलनी पड़ रही है। चूंकि सिटी बस सेवा शुरू होने के सवा साल बाद भी ठहराव स्थलों पर बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाए हैं।
इसके लिए रोडवेज अफसरों ने सिटी बस सेवा शुरू होने पर सर्वे जरूर किया, पर इसके आगे कदम नहीं बढ़ा पाए। ऐसे में ठहराव स्थलों पर यात्री सिटी बस के इंतजार में गर्मी के मौसम की मार झेलने पर मजबूर हैं। यमुनानगर डिपो पर जनवरी-2024 में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सिटी बस के मुख्य दो रूट हैं, जिनमें एक जगाधरी बस स्टैंड से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक वाया यमुनानगर बस स्टैंड और दूसरा जगाधरी बस स्टैंड से छछरौली बस स्टैंड का रूट है। दोनों रूटों के ठहराव स्थलों पर बस क्यू शेल्टर नहीं बन पाए हैं, जिसका खामियाजा बस के यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
बस में आने-जाने वाले बंटी, सतेंद्र, राजकुमार ने बताया कि बस के सफर से पहले उसका ठहराव स्थलों पर इंतजार करते हैं, जहां बस क्यू शेल्टर नहीं हैं। ऐसे में सर्दी, गर्मी व बरसात सहित मौसम में दिक्कतों से दो चार होते हैं। अभी गर्मी बढ़ रही है। तेज धूप भी रहने लगी है। ऐसे में सिटी बस के यात्रियों को ठहराव स्थल पर क्यू शेल्टर न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजेश, सन्नी, अभिषेक ने बताया कि सिटी बसें वातानुकूलित हैं, पर उनके ठहराव स्थलों पर तेज गर्मी झेलनी पड़ रही है। ठहराव स्थलों पर गर्मी में पसीने से तर होने के तुरंत बाद एसी बस में सफर के चलते बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए परिवहन विभाग को सिटी बस के ठहराव स्थलों पर बस क्यू शेल्टर बनाने चाहिएं, जहां बैठने के लिए बेंच व कुर्सियों सहित धूप-बारिश से बचाव के लिए शेड होने चाहिएं।
विज्ञापन

सिटी बस के ठहराव स्थलों पर बस क्यू शेल्टर के निर्माण के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की परेशानी को जल्द दूर कराया जाएगा। - संजय रावल, जीएम रोडवेज, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें