फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कचरा कलेक्शन वाहन की जानकारी ले सकेंगे शहरवासी

Thu, 16 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में अब शहरवासियों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की सुविधा और बेहतर मिलेगी। शहरवासियों को कचरा देने के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के वाहन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किस वार्ड की किस कॉलोनी में कचरा कलेक्शन वाहन आ रहा है या नहीं, कब वाहन आएगा।
वाहन की लोकेशन, वाहन चालक व वाहन चालक का मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी के लिए नगर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉनिटरिंग पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल पर कोई भी शहरवासी इसकी जानकारी ले सकता है। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बुधवार को पोर्टल के संबंध में निगम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करने और नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जों की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों के लोगों को कचरा देने के लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों का इंतजार करना पड़ता था। लोग संशय में रहते है कि उनकी कॉलोनी में वाहन आएगा या नहीं। वाहन आएगा तब कब आएगा। इन सभी के समाधान के लिए व कचरा कलेक्शन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए शहरी स्थानीय निदेशालय द्वारा एसडब्ल्यूएम डॉट यूएलबीहरियाणा डॉट इन डॉट जीओवी डॉट इन (swm.ulbharyana.gov.in) के नाम से पोर्टल शुरू किया है। इंटरनेट पर यह लिंक खोल कर शहरवासी इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। पोर्टल खुलने के बाद शहरवासी को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। इसके बाद आपकी कॉलोनी में आने वाले वाहन को देखने के गारबेज वाहन लोकेशन पर क्लिक करना होगा। जहां आपकी कॉलोनी व वार्ड में आने वाले वाहन की जानकारी व उसकी लोकेशन मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें