फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नागरिक सुविधा केंद्र पर लटका ताला, लोग परेशान

Sun, 29 Nov 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय स्थित नागरिक सुविधा केंद्र पर लटका ताला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर की नगरपालिका परिसर में स्थित नागरिक सुविधा केंद्र पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को आधार कार्ड, फैमिली आईडी और अन्य जरूरी दस्तावेज से जुड़े कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्र के बाहर नोटिस चस्पा कर ताला लगा दिया गया है। नोटिस पर तकनीकी कारणों से आधार कार्ड सेंटर बंद होने और असुविधा के लिए खेद जताया गया है। स्थानीय निवासी गौरव, सतीश कुमार, जय सिंह, अनिल, रविंद्र और सुखदेव ने बताया कि नगरपालिका कार्यालय के पास स्थित नागरिक सुविधा केंद्र पर काफी दिनों से ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र बंद होने के कारण लोगों को अपने जरूरी काम करवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई लोग आधार कार्ड और फैमिली आईडी से संबंधित कार्य करवाने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन केंद्र बंद मिलने से उन्हें वापस लौटना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यदि केंद्र में कोई तकनीकी खराबी है तो नगरपालिका अधिकारियों को उसे जल्द ठीक करवाना चाहिए।
तकनीकी कारण बताकर केंद्र पर ताला लगा देना समस्या का समाधान नहीं है। इससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक का कहना है कि इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा ताकि शहरवासियों को जरूरी दस्तावेज से जुड़े कार्य करवाने के लिए परेशान न होना पड़े।

बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें