फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटाक्लास से गिफ्ट पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Fri, 25 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को क्रिसमस-डे की धूम रही। इसमें कोई लालरंगी कैप व ड्रेस में सेंटाक्लॉज बना, तो किसी ने सेंटा से गिफ्ट पाकर खुशी जताई। स्कूलों में ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया और पर्व से जुड़े गीतों पर बच्चे जमकर थिरके।
विज्ञापन


इसी कड़ी में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर में क्रिसमस-डे बड़े ही उमंग व उल्लास से मनाया गया। स्कूल प्रांगण में क्रिसमस-ट्री को घंटियों, स्टार, बॉल्स आदि से अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया। स्कूल के सभी बच्चों ने स्टार, फ्लॉवर, बेल्स व सेंटा बनाकर अपनी-अपनी प्रसन्नता प्रकट की।

कक्षा प्री-नर्सरी के इशंात, इशिता, राघव, वंश शर्मा, कक्षा नर्सरी से एजंल, रीदिमा, सूर्या राणा, युवराज, दिव्यांशी, लविशा, रोहन व कक्षा केजी के  कनिका, प्रतिभा, निशिता, इशित, अंकुर सेंटा बने। उन्होंने सभी को क्रिसमस-डे की बधाई दी व टाफियां भी बांटी। विद्यार्थियों ने नृत्य किया व नन्हे-मुन्हों ने जिंगलबेल गाकर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन


छात्रों व अध्यापकों में वितरित किए चॉकलेट व गिफ्ट
होली मदर पब्लिक स्कूल में यीशु मसीह के जन्मदिन पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कक्षा प्री-नर्सरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें कक्षा पांचवी, छठी व सातवीं के छात्रों ने यीशु मसीह के जन्म पर आधारित ड्रामा प्रस्तुत किया।

 जो कि बहुत मनमोहक व सराहनीय रहा। कक्षा आठवीं की मिली सेंट, कक्षा दसवीं की प्रियंका जोर्ज व राविया जॉन ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में सुंदर गीत की प्रस्तुति दी। वहीं प्री-नर्सरी के बच्चों ने स्नो फॉलिंग गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चे सेंटाक्लाज की वेशभूषा में अति मनमोहक व आकर्षक लग रहे थे। विद्यार्थियों ने सेंटाक्लाज बन छात्रों व अध्यापकों में चॉकलेट व गिफ्ट वितरित किए। इस मौके पर आरती डंग, डीके पांडेय, विनय, जितेंद्र शर्मा, सिद्धार्थ, सर्वजीत, रेखा, गीता सैनी, गीता सिंह, पायल, कोमल, शोभना, ममता, गितांजली, कविता, योगेश आदि मौजूद रहे।

मोमबत्तियां जलाकर किया यीशू मसीह को नमन
 सेंट लारेंस इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रबंधकीय समिति ने भगवान यीशू मसीह के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया। डॉ. सहगल ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को क्रिसमस-डे पर भगवान यीशु के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस या बड़ा दिन यीशु के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाने वाला दिन है।

 यीशु का जीवन और उनके उपदेश आज भी प्रसिद्ध है, क्योंकि आज भी हमारी गरीबी, जातिवाद और सामाजिक वास्तविकताएं मौजूद हैं। प्रधानाचार्य अमित सहगल ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार हमें प्रेम व प्यार का संदेश देता है। कक्षा प्री-नर्सरी के विद्यार्थियों ने क्रिसमस कैरोल गाकर सभी को आनंद-विभोर किया। नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने क्रिसमस-डे पर ग्रुप सांग की प्रस्तुति द्वारा यीशु के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें