फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात का पिता भी निकला नाबालिग, पुलिस ने मां-बाप दोनों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
अस्पताल की नर्सरी में भर्ती नवजात बच्ची - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
ओपी जिंदल पार्क से मिली नवजात बच्ची राधा (काल्पनिक नाम) की मां ही नहीं पिता भी नाबालिग है। बुधवार को पुलिस ने किशोरी के बयान लिए तो यह खुलासा हुआ। लड़की ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक का नाम लिया, जिसने उसके साथ संबंध बनाएं। इन संबंधों के चलते ही बच्ची का जन्म हुआ था। पुलिस ने बच्ची को लावारिस छोड़ने के आरोप में लड़की और नाबालिग से संबंध बनाने के आरोप में लड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़के को जहां बाल सुधार गृह भेजा गया है, वहीं लड़की को नारी निकेतन भेजा गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
ये है मामला
पांच दिन पहले पहले ओपी जिंदल पार्क के पास जेपी अस्पताल की पॉलीथिन में लिपटी नवजात मिली थी। वहीं से गुजर रहे पांजूपुर के आसिफ ने उसे देखा, तो चाइल्ड लाइन की टीम को सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को रेस्क्यू किया। उसे फिलहाल पीजीआई में एडमिट किया गया है। टीम ने अस्पताल से रिकॉर्ड खंगाला, तो बच्ची को जन्म देने वाली मां का पता लगा, लेकिन उसने उम्र 16 वर्ष बताई। चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के साथ पड़ताल की, तो नवजात के पिता का पता लग गया, लेकिन उसकी मां के नाबालिग होने की वजह से आरोपी पर पोक्सो चार के तहत केस दर्ज किया गया।
बॉक्स
परिजन कराना चाहते हैं शादी
-बताया जा रहा है कि एक ही कॉलोनी का मामला होने के चलते बदनामी के डर से उनकी शादी कराना चाहते हैं। दोनों के परिवार भी इसके लिए सहमत है, लेकिन लड़की व लड़के की उम्र आड़े आ रही है। ऐसे में कानूनन उनकी शादी कराया जाना मुश्किल है। परिजनों की रिक्वेस्ट पर चाइल्डलाइन की टीम दोनों की उम्र के लिए उनका डॉक्टरी परीक्षण भी कराएगी।
विज्ञापन

-लड़की और लड़के को गिरफ्तार कर उन्हें अलग-अलग जगह पर भेजा गया है। फिलहाल दोनों की उम्र नाबालिग है और पुलिस ने उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।-कमलजीत, एसएचओ, सिटी यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें