योगाभ्यास करते शिक्षाविद व बच्चे। स्वयं
- फोटो : सांकेतिक
यमुनानगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्थान संस्थान की कोशिश इकाई में शनिवार को दिव्यांग बच्चों ने योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने भी विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। शिक्षाविद् डॉ. पीके बाजपेयी ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है, जो बढ़ती उम्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश देती है। संस्थान की निदेशक डॉ. अंजू बाजपेयी ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की वैज्ञानिक पद्धति है कार्यक्रम में स्वाति ठाकुर, सुमित सोनी, हनी तोमर, राजेश, दीपा सन्नी, रिंकी उपस्थित रहे। संवाद