संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। मून स्टार प्री स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चोें ने प्रतियोगिता में उत्साह से हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रिंसिपल पूजा माटिया ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधक बन चुकी है। क्योंकि कमाई के साधन कम होते जा रहे हैं और महंगाई व बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, जिसमें जनसंख्या अहम भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि हमें देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमें अपनी जनसंख्या पर काबू पाना होगा। नहीं तो हमारे देश की जनसंख्या चीन से भी अधिक हो जाएगी, जो देश के विकास के लिए खतरा पैदा करेगी। इस समय हमारा देश जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है। बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में संसाधनों की कमी हो गई है। इस समय बहुत से लोगों को पेट भर खाना भी नहीं मिल रहा है, जिसके लिए हमारी बढ़ती हुई जनसंख्या जिम्मेदार है। हमें देश को उन्नत बनाना है तो जनसंख्या पर काबू पाना होगा। अन्यथा हम दुनिया के विकसित देशों की दौड़ में पिछड़ कर रह जाएंगे।