अपने मॉडल दिखाते एमडीवीएम पब्लिक स्कूल के बच्चे। संस्थान
रादौर। एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में शनिवार को फोर्थ क्लब के अंतर्गत आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगे मॉडल और डिजाइन बनाकर राष्ट्रीय प्रतीकों को अनूठे ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा चौथी के छात्र अभिजीत ने इंडिया गेट का आकर्षक मॉडल तैयार कर सभी का ध्यान खींचा। प्रिंसिपल अंजू गुलाटी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। एकेडमिक डायरेक्टर सोनाली कांबोज व चेयरमैन अनिल कांबोज ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। संवाद