फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चों को पिलाई पोलियो से बचाव की दवा

Mon, 04 Mar 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार को अभियान शुरू हो गया। सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर मंदिरों तक में जीरो से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने किया। जिले में 124231 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
घनश्याम दस अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों से देश व हरियाणा में वर्ष 2010 से पोलियो का कोई भी केस नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। सभी लोग अपने बच्चों को इस चरण में पोलियो की वैक्सीन की डोज पिलवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मुकुंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि पोलियो का खतरा अभी भी बरकरार है। वर्ष 2022 से अभी तक कुछ देशों में जैसे कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मोजामबिक व मालावी देश में पोलियो के केस मिल चुके हैं। यह हमारे देश के लिए गंभीर बात है, क्योंकि इन देशों से हमारे देश की बड़ी सीमा लगती है। जिस कारण हमें पोलियो संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि तीन से पांच मार्च तक 124231 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 2930 वेक्सीनेटर्स, 41 मोबाइल टीमों का गठन किया है। जिनकी देखरेख 123 सुपरवाजरस द्वारा की जा रही है। हर बार की तरह जिले में पोलियो अभियान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों जैसे ईंट भट्ठों, पोल्ट्री फार्म, फैक्ट्रियों, कंस्ट्रक्शन साइट, स्टोन क्रशर, माइनिंग एरिया, नो-मेड साइटस, झुग्गी झोपड़ियों व शहरी स्लम एरिया में भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें