फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल से बच्चों ने निकाला नगर कीर्तन

Fri, 27 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल से नगर ​कीर्तन निकालते बच्चे व अध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में स्कूल के नर्सरी से दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लिया। नगर कीर्तन में बच्चों ने पंच प्यारों की मनमोहक एवं पवित्र झांकी सजाई। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से गुरबाणी के शब्दों का गायन किया। नगर कीर्तन के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए तथा बच्चों का फूलों से स्वागत कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। प्राचार्य रमन शर्मा ने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं हमें प्रेम, समानता, सेवा, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें