संधाय पाठशाला में रंगोली के साथ मौजूद विद्यार्थी । संस्थान
- फोटो : udhampur news
व्यासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला संधाय में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर को रंगोली, दीपों और आकर्षक सजावट से सजाया। बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दीप जलाकर खुशियां साझा कीं। अध्यापिका मुक्ता देवी ने बच्चों को त्योहार पर स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण करने और सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना की भावना विकसित करना रहा। संवाद