मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
कोरोना महामारी से उत्पन्न हुई लॉकडाउन के बीच चाइल्ड लाइन की टाइम ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है। उसको जब प्रसव पीड़ा हुई तो सब परिवार वाले चिंता में पड़ गए कहीं कोई अस्पताल पहुंचाने वाला दिखाई नहीं दे रहा था। उनके अपने पास कोई साधन भी नहीं था। किसी पड़ोसी ने चाइल्डलाइन 1098 पर कॉल की तो चाइल्डलाइन की टीम तुरंत महिला की मदद के लिए पहुंची। चाइल्डलाइन की निदेशिका डॉ अंजू बाजपाई ने बताया कि महिला व उसका परिवार परशुराम चौक के पास एक निर्माणाधीन मकान में रहता है और बहुत अधिक परेशानी में थे। इस पर चाइल्डलाइन की टीम ने तुरंत महिला को अपनी गाड़ी में बिठा कर सिविल अस्पताल पहुंचाया और उस महिला के घर वालों की राहत पहुंचाई। चाइल्डलाइन के कोऑर्डिनेटर भानू प्रताप ने बताया कि चाइल्डलाइन इस आपात स्थिति में दिन रात कार्य कर रही है और किसी भी प्रकार की मुसीबत में फंसे लोगों के लिए जो भी संभव हो मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि इस आपदा की स्थिति में एक दूसरे का सहयोग करें।