फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Sun, 27 Oct 2013 12:31 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा रोड पर गांव रटौली में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची रेत से भरे कैंटर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक पर मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साढौरा क्षेत्र के गांव रटौली में मोहम्मद सराफत का डेरा है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार देर शाम उनकी तीन वर्षीय बेटी मिस्बाह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान साढौरा की ओर जा रहे रेत से भरे कैंटर ने उसे अपनी चपेट में लिया।

 बताया जा रहा है कि कैंटर चालक उस समय मोबाइल पर बात कर रहा था। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेल रही बच्ची को कुचलता हुआ निकल गया।

 हादसे के कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वारदात के कुछ ही देर बाद मौके पर राहगीरों और परिजनों की भीड़ लग गई। बच्ची के शव को देख परिजन भड़क गए और मार्ग पर जमकर बवाल किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। चालक की पहचान कनीपला निवासी कर्म सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। शनिवार को आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें